---Advertisement---

Sidhi news:रामपुर नैकिन अस्पताल के टॉयलेट में मिला भ्रूण, मामले की जांच कर रही पुलिस

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले के रामपुर नैकिन अस्पताल के टॉयलेट में आज शुक्रवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक भ्रूण मिला जिसकी वजह से पूरे अस्पताल का माहौल गर्म रहा। जिसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई जहां स्वीपर ने आकर उसे भ्रूण को उठाया और सुरक्षित एक स्थान में रख दिया। इसके बाद अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अनूप सिंह को इसके बारे में जानकारी दी गई। जानकारी लगते ही डॉक्टर अनूप सिंह और उनके साथी मौके पर पहुंचे और थाना रामपुर नैकिन को इसकी सूचना दी। 

Sidhi news:जानकारी लगते ही अस्पताल की टीम ने भ्रूण को सुरक्षित एक कमरे में रख दिया और यह भ्रूण किसका है इसके बारे में पता लगाने के लिए जुट गए हैं। वहीं पुलिस ने भी मर्ग कायम कर लिया है और अब जांच कर रहे हैं।

Sidhi news:डॉ अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल गुरुवार की देर रात एक महिला आई थी जिसे 4 महीने का प्रेग्नेंट होना बताया गया था। लेकिन सुबह है वह अपने आप बिना किसी को बताएं चली गई। संभवतः इस महिला का यह भ्रूण हो सकता है लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है कि यह किस वजह से घटना हुई है।

Sidhi news:थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल से जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची थी। और अब अस्पताल से उस महिला के बारे में जानकारी मांगी जा रही है जहां आगे की जांच की जाएगी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment