---Advertisement---

Sidhi news:कुसमी के शंकरपुर में अवैध रेत माफिया पर करारी चोट, टास्क फोर्स बैठक के बाद खनिज विभाग एक्शन मोड में, गोपद नदी से रातों-रात होती थी तस्करी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कुसमी के शंकरपुर में अवैध रेत माफिया पर करारी चोट, टास्क फोर्स बैठक के बाद खनिज विभाग एक्शन मोड में, गोपद नदी से रातों-रात होती थी तस्करी

Sidhi news:सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। तहसील कुसमी अंतर्गत ग्राम शंकरपुर में खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत भंडारण का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में रेत जब्त की है। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में, प्रभारी खनि निरीक्षक देवेन्द्र महोबे के नेतृत्व में गठित खनिज दल द्वारा की गई।

प्राप्त शिकायत के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने ग्राम शंकरपुर के खसरा क्रमांक 61/2, 65 एवं 15 का निरीक्षण किया। जांच के दौरान इन स्थलों पर अवैध रूप से रेत का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोपद नदी के शंकरपुर घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए दिन में अवैध उत्खनन किया जाता था, जबकि रात के अंधेरे में JCB मशीन की मदद से रेत को हाईवा वाहनों में लोड कर बाहर भेजा जाता था।

Sidhi news:जांच में यह अवैध गतिविधि ओमप्रकाश जायसवाल उर्फ कटरवार, रितिक सिंह गेहरवार निवासी भड़ौरा, शुभम गुप्ता एवं अजीत गुप्ता निवासी निधिपुरी के साथ ही खसरा क्रमांक 15 के भूमिस्वामी श्रीकांत शुक्ला निवासी शंकरपुर द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई है। खनिज विभाग ने मौके से अवैध रेत जप्त कर ग्राम रक्षा समिति शंकरपुर के अध्यक्ष भूषण शुक्ला को सुरक्षा की दृष्टि से सुपुर्द किया।

इस मामले में सभी संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन नियम, 2022 के तहत विधिवत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में हुई टास्क फोर्स की बैठक के बाद खनिज अमला पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बहरी, शंकरपुर एवं भड़ौरा क्षेत्रों में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि अवैध खनन, भंडारण और तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn