---Advertisement---

Sidhi news:चुरहट में नेहरू प्रतिमा तोड़ी, 2 किलोमीटर दूर फेंका धड़ और सिर

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : चुरहट में नेहरू प्रतिमा तोड़ी, 2 किलोमीटर दूर फेंका धड़ और सिर – पुलिस-प्रशासन की 4 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद, टेंपरेरी रूप से दोबारा स्थापित

Sidhi news : सीधी जिले के चुरहट नगर पंचायत में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नगर के मुख्य मार्ग चौराहे पर लगी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब 15 साल पहले स्थापित यह प्रतिमा सुबह करीब 10 बजे उठाकर आरोपी ने 2 किलोमीटर दूर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समाधि स्थल के पास फेंक दी। इस दौरान प्रतिमा का सिर और धड़ अलग हो गया।

जैसे ही घटना की जानकारी फैली, कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आई और प्रतिमा के टुकड़ों की खोजबीन शुरू की। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार धड़ और सिर को ढूंढ निकाला गया। प्रतिमा के हिस्सों को जोड़कर तत्काल टेंपरेरी रूप से उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया ताकि माहौल बिगड़े नहीं।

इस घटना को लेकर नगर पंचायत के समाजसेवी विजय गुप्ता ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है जब नेहरू प्रतिमा को तोड़ा गया है, लेकिन आज तक किसी आरोपी को सजा नहीं मिली। साथ ही, चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे न लगाए जाने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

Sidhi news : थाना प्रभारी चुरहट दीपक बघेला ने जानकारी दी कि यह कृत्य एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर प्रतिमा को बरामद कर लिया और पुनः स्थापित कर दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करता दिखे तो तुरंत रोकें या पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज में अराजकता का माहौल न पनपे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मध्य प्रदेश सरकार होली पर लेगी 4700 करोड़ का लोन, राज्य पर बढ़ रहा कर्ज का बोझ
मध्य प्रदेश सरकार होली पर लेगी 4700 करोड़ का लोन, राज्य पर बढ़ रहा कर्ज का बोझ

मध्य प्रदेश सरकार होली पर लेगी 4700 करोड़ का लोन, राज्य पर बढ़ रहा...

Share & Earn