---Advertisement---

Sidhi news:शिवसेना ने शनि भगवान की प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा कर वीथिका भवन में भंडारे का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:शिवसेना द्वारा वीथिका भवन में शनि भगवान की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा विधि के साथ आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रमुख नेताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा।

Sidhi news:शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने शनि भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया था, लेकिन कई वर्षों तक वहां पर्याप्त देखरेख और संरक्षण का अभाव था। इसके कारण लोगों ने उस प्रतिमा को एक साधारण पत्थर समझकर उसका अपमान किया। हाल ही में, होली के त्योहार के दौरान किसी गाड़ी ने शनि भगवान की प्रतिमा को ठक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई थी। इस घटना के बाद शिवसेना ने इस प्रतिमा को फिर से सम्मान देने का निर्णय लिया और उसे नए सिरे से स्थापित किया।

Sidhi news:इस मौके पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि विधान से प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया और शनि भगवान के आशीर्वाद से समाज में सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। शिवसेना ने इस आयोजन को धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Sidhi news:शिवसेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से वे यह संदेश देना चाहते हैं कि हम अपने देवताओं और धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं और हर परिस्थिति में उनकी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने इस आयोजन को बड़े धूमधाम से मनाया।

यह आयोजन स्थानीय समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है और यह संदेश दिया है कि हमें अपने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करनी चाहिए।

Sidhi news:इस बीच प्रमुख रूप से प्राण प्रतिष्ठा करने में पंडित रविशंकर मिश्रा ,शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे शिवसेना संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, शिवसेना संभाग संयोजक संत कुमार केवट ,जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, श्रीनगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा युवा जिला महामंत्री सूरज पटेल युवा सचिव मोहित परिहार युवा सीधी विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर सहित काफी हाउस संचालक कर्मचारी बड़ी संख्या में शिव सैनिक हुआ भक्तगण रहे मौजूद

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मध्य प्रदेश सरकार होली पर लेगी 4700 करोड़ का लोन, राज्य पर बढ़ रहा कर्ज का बोझ
मध्य प्रदेश सरकार होली पर लेगी 4700 करोड़ का लोन, राज्य पर बढ़ रहा कर्ज का बोझ

मध्य प्रदेश सरकार होली पर लेगी 4700 करोड़ का लोन, राज्य पर बढ़ रहा...

Share & Earn