---Advertisement---

Sidhi news:जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान रैली में सीधी से शामिल होंगे हजारों कांग्रेसजन:- ज्ञान 

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:27 जनवरी को महू इंदौर में राहुल गांधी के नेतृत्व में विशाल रैली

Sidhi news:जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली 27 जनवरी को इंदौर स्थित बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होगी। उक्त आयोजन की तैयारी के संबंध में आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित हुई।

Sidhi news:जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अंदर एक तानाशाह सरकार है जिसने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताएं मार्ग पर चलते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू इंदौर से जय बापू जय भीम जय संविधान रैली का आगाज आगामी 27 जनवरी को कर रहे हैं जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेसजन् शामिल होंगे सीधी जिले से भी हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उक्त रैली में शामिल होने रवाना होंगे उन्होंने सभी पदाधिकारीयों की जवाबदारी तय करते हुए कहा कि आप सब अपनी जवाबदारी अनुसार ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेसजनों को लेकर रैली में पहुंचे। कार्यक्रम के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष आंनद सिंह, प्रदेश महिला महामंत्री कुमुदनी सिंह,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू,विनोद विश्वकर्मा,बाल्मीक तिवारी ,शीलारानी साकेत,बाबू खान ने भी अपने सुझाव रखें।

Sidhi news:बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता पंकज सिंह शशिकला द्विवेदी सोनम सोनी इंदु सिंह पुष्पा सिंह करिश्मा सिंह माधुरी सिंह पुष्पा सिंह परिहार प्रियंका सिंह कमलेश सिंह बघेल ओंकार सिंह बैजनाथ सिंह अध्यक्ष ब्लॉक चुरहट विवेक सिंह दीपू अरविंद तिवारी लालवेंद्र सिंह यज्ञराज साहू रविनाथ गोस्वामी सुंदरलाल सिंह संतोष तिवारी रामबिलास पटेल प्रदीप दीक्षित जय सिंह अश्विनी सिंह परिहार अखंड प्रताप सिंह सुनील सिंह चौहान सानेंद्र सिंह रामकुमार सिंह जान आलम भूपेंद्र सिंह चौहान अरुण सिंह बघेल दिनेश विश्वकर्मा संत बहादुर सिंह ऋषभ सिंह चौहान गोविंद सिंह बघेल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, स्थानीय संस्थाओं एवं निकायों के जनप्रतिनिधि ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बीएलए कांग्रेस कार्यकर्ता मातृशक्ति उपस्थित रहे

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment