---Advertisement---

सनसनीखेज मौत या सुनियोजित साजिश? पनिहा में फंदे पर लटका मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव,बेटे ने जताई हत्या की आशंका

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सनसनीखेज मौत या सुनियोजित साजिश? पनिहा में फंदे पर लटका मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव,बेटे ने जताई हत्या की आशंका

एमपी के सीधी जिले के पथरौला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पनिहा में एक 56 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिहारी लाल गुप्ता के रूप में हुई है, जिनका शव उनके ही घर के पीछे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पथरौला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इस प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है, लेकिन मृतक के परिजनों ने इस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के बेटे रामस्वरूप गुप्ता ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या की गई है और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। इस बयान के बाद मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

पथरौला पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर एंगल से जांच जारी है।

वही चौकी प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

जहा इस घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं, वहीं पुलिस पर सच्चाई सामने लाने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत बरिगवां कुटी चौराहा के पास बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी गहरवार बस
सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत बरिगवां कुटी चौराहा के पास बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी गहरवार बस

सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत बरिगवां कुटी चौराहा के पास बड़ा हादसा! अनियंत्रित...

Share & Earn