---Advertisement---

संतोष सिंह बने व्यापारी संघ के नगर अध्यक्ष,अमित गुप्ता सर्वसम्मति से नियुक्त हुए सचिव 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

संतोष सिंह बने व्यापारी संघ के नगर अध्यक्ष

अमित गुप्ता सर्वसम्मति से नियुक्त हुए सचिव 

बीते गुरुवार को व्यापारी संघ सीधी की नगर इकाई की बैठक गंगोत्री रिजॉर्ट में आयोजित की गई जिसमें जिले में सीधी शहर को मिलाकर 23 मंडल बनाए गए उसी तारतम्य में नगर व्यापारी संघ का गठन सर्वसम्मत से किया गया जिसमें कई नाम के चर्चाओं के बाद श्री संतोष सिंह को अध्यक्ष एवं अमित गुप्ता गुड्डू को सचिव नियुक्त किया गया।

2 अगस्त को जिला कार्यकारिणी सम्मेलन

आगामी 2 अगस्त को सीधी जिले के गंगोत्री रिसोर्ट में जिले भर के 23 मंडल के कार्यकारिणी सदस्य, एवं जिले की कार्यकारिणी के साथ-साथ पूरे जिले भर से प्रमुख व्यापारियों एवं रीवा संभाग व शहडोल संभाग के समस्त जिलों के व्यापारी संघ के शहर अध्यक्ष इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मुन्नू, संरक्षक कन्हैया सिंह जी, सलाहकार समिति सदस्य विनय सिंह परिहार, दिलीप सितानी, राजेंद्र सिंह चौहान,जिले के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, पंकज सिंह चौहान, कोर कमेटी सदस्य सुशील अग्रवानी, कोषाध्यक्ष आरके गुप्ता, संयुक्त सचिव सुमित जायसवाल, सहसचिव पुष्पराज मिश्रा व आजम खान, मीडिया प्रभारी दयाशंकर वर्मा, कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद इद्रीश, हरिहर सोनी, भैयालाल गुप्ता, नीतेश गिरी, केडी साकेत, विवेक सिंह बजरंगी, क्रांतिलाल सोनी, विनोद सिंह परिहार, मार्तंड मिश्रा, नगर के कोषाध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता, एवं समस्त व्यापारी साथी उपस्थित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल
जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल

जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल...

Share & Earn