---Advertisement---

टावर के नीचे युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

---Advertisement---

टावर के नीचे युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरका के बलूहा टोला में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की खून से लथपथ लाश टावर के नीचे मिली। मृतक की पहचान राजकुमार साकेत (उम्र लगभग 18 वर्ष), पिता रमेश साकेत, निवासी झरिया टोला के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना हादसा है या किसी साजिश का परिणाम। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल तरका के बलूहा टोला में टावर के पास बताया जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल
तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल

तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल उमरिया तपस...

Share & Earn