Tecno ₹10 हजार से कम में दमदार स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस है Tecno Spark Go 2

Tecno ₹10 हजार से कम में दमदार स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस है Tecno Spark Go 2

 स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और अगर आपका बजट ₹10 हजार से कम है और आप बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के काम के लिए बेहतर स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Tecno Spark Go 2 एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। जहा कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन फिलहाल भारत में करीब ₹7,499 की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि इसकी उपलब्धता और कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अनुसार बदल सकती है।

120Hz की बड़ी डिस्प्ले

 आपको हम बताएंगे कि आखिर इसमें क्या खास बात है और इसमें क्या-क्या आपको मिलता है। इस कंपनी में आपको Tecno Spark Go 2 में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और खास बात यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जहा इससे स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के दौरान स्क्रीन का अनुभव सामान्य 60Hz डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा स्मूथ महसूस हो सकता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

वही फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जहा यह 3GB और 4GB RAM विकल्पों के साथ आता है, जबकि स्टोरेज 64GB है। इसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर चलता है। रोजमर्रा के काम, कॉलिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पढ़ाई और सामान्य मल्टीमीडिया इस्तेमाल के लिए यह कॉन्फिगरेशन उपयोगी है।

13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

इसको फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो इस सेगमेंट में इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट भी मिलता है।

IP64 सुरक्षा और अन्य फीचर्स

Tecno Spark Go 2 को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है। जहा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन में डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं।

कीमत के लिहाज से कैसा है फोन?

 सबसे खास बात है कि यह ₹10 हजार से कम बजट में बड़ी 120Hz स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, Android 15, 4GB RAM और IP64 रेटिंग जैसी खूबियां Tecno Spark Go 2 को खास बनाती हैं। हालांकि इस फोन मे 5G सपोर्ट नहीं है, इसलिए 5G कनेक्टिविटी प्राथमिकता रखने वाले ग्राहकों को दूसरे विकल्प देखने होंगे। साथ ही कम बजट में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फोन खरीदने वालों के लिए यह एक संतुलित विकल्प साबित हो सकता है।

इसी के अलावा कीमत और स्टॉक की स्थिति 4 सितंबर 2026 को उपलब्ध ऑनलाइन लिस्टिंग के आधार पर है, इसलिए खरीदारी के समय कीमत जरूर जांच लें। 

Leave a Comment