vivo का दमदार फोन अब ₹10 हजार से कम में, 5500mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ Y19e
अगर आप वीवो का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और शानदार आपके लिए हो तो बजट में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए वीवो Y19e एक ऐसा विकल्प है, जिसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और मजबूत बॉडी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें खास बात यह है कि 4 सितंबर 2026 को उपलब्ध ऑनलाइन कीमतों के मुताबिक फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल करीब ₹7,989 से ₹9,999 के बीच मिल रहा है। हालांकि यह अलग-अलग विक्रेताओं के पास कीमत और स्टॉक की स्थिति बदल सकती है।
6.74 इंच की बड़ी स्क्रीन
इस फोन के बारे में लिए हम आपको कुछ बात बताते हैं, vivo Y19e में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। इसका स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे सामान्य 60Hz स्क्रीन की तुलना में स्क्रॉलिंग और स्क्रीन ट्रांजिशन ज्यादा स्मूथ महसूस होते हैं। फोन का वजन करीब 199 ग्राम है और मोटाई 8.19mm है।
5500mAh की बड़ी बैटरी
वही इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 5500mAh बैटरी शामिल है। वीवो कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट में बड़ी क्षमता वाली बैटरी है। यह फोन 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर भी दिया जाता है। जहा लंबे समय तक कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो और सामान्य दैनिक इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी बैटरी उपयोगी साबित हो सकती है।
4GB रैम, 64GB स्टोरेज और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
इसकी परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। जहा माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है।
13MP कैमरा और IP64 सुरक्षा
इस फोन के साथ अगर आप फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो फोटोग्राफी के लिए पीछे 13MP मुख्य कैमरे के साथ 0.08MP सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में AI Erase और AI Enhance जैसे कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। जहा अब इसके अलावा IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। वीवो ने फोन के लिए मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस का भी दावा किया है।
कहां से खरीद सकते हैं?
इस फ़ोन vivo Y19e को कंपनी ने vivo India e-store, Flipkart और पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध कराया था। जहा मौजूदा ऑनलाइन लिस्टिंग में Reliance Digital पर भी ₹9,999 की कीमत दिखाई जा रही है। हालांकि यहाँ कुछ ऑनलाइन विक्रेताओं पर स्टॉक उपलब्ध नहीं है, इसलिए खरीदने से पहले उपलब्धता जरूर जांचनी चाहिए।
जहा कुल मिलाकर, ₹10 हजार के भीतर बड़ी स्क्रीन, 5500mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले, IP64 सुरक्षा और 4GB रैम वाला फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए vivo Y19e एक मजबूत बजट विकल्प है। यह ध्यान रहे कि इसमें 5G सपोर्ट नहीं है; यह 4G स्मार्टफोन है
नोट – ₹9,999 खरीदने से पहले ऑनलाइन स्टॉक और कीमत बदल सकती है।