---Advertisement---

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में वायरल हो रहे बाघ वाले वीडियो को लेकर आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। न्यूज़ E7 LIVE द्वारा खबर प्रसारित होते ही महज कुछ ही घंटों में जांच के आदेश जारी कर दिए गए, जिससे एक बार फिर मीडिया की ताकत साफ नजर आई।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुड़े इस मामले में क्षेत्रीय संचालक अनुपम सहाय ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो रिजर्व क्षेत्र का ही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो की तारीख अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

वीडियो बनाते रहे लोग, खतरे को नजरअंदाज करता प्रबंधन , क्या हादसे का इंतजार कर रहा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व?

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए ताला क्षेत्र के सहायक संचालक को जांच सौंपी गई है। अब यह जांच करेंगे कि वीडियो कब का है, उस समय सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और आखिर कैसे लोग बाघ के इतने करीब पहुंच गए।

गौरतलब है कि वायरल वीडियो में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर खड़े होकर बाघ का वीडियो बनाते नजर आ रहे थे। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे, खासकर ऐसे संवेदनशील इलाके में जहां बाघों की लगातार आवाजाही बनी रहती है।

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद क्या सिर्फ औपचारिक कार्रवाई होती है या फिर वास्तव में जमीनी स्तर पर सुधार भी देखने को मिलेगा। फिलहाल, इतना जरूर है कि खबर के बाद सिस्टम की नींद टूटी है, लेकिन असली परीक्षा आगे है क्या यह कार्रवाई स्थायी बदलाव ला पाएगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:गैस एजेंसी संचालक को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
Sidhi news:गैस एजेंसी संचालक को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Sidhi news:सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा भारतलाल सिंह प्रोपराइटर, प्रताप गैस सर्विस को कारण...

Share & Earn