---Advertisement---

कुटिया मंदिर में चोरी, चांदी का छत्र और दान पेटी ले गए चोर

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

कुटिया मंदिर में चोरी, चांदी का छत्र और दान पेटी ले गए चोर

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरा मोहल्ला स्थित कुटिया मंदिर बीती रात चोरी की घटना का शिकार हो गया। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी चांदी की छत्र सहित दान पेटी अपने साथ ले गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कुटिया मंदिर में चोरी हुई है। चोर चांदी का छत्र और दान पेटी ले गए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। बहुत जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

मंदिर समिति और श्रद्धालुओं की चिंता

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं और दान पेटी में चढ़ावा डालते हैं। अनुमान है कि पेटी में हजारों रुपए नकद मौजूद रहे होंगे। समिति ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का पर्दाफाश कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां चोरी होना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।

लगातार हो रही चोरी से दहशत

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इसी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई थी। पास ही एक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने सामान पार कर लिया था। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरा मोहल्ला में पुलिस गश्त बेहद कम है। रात में मंदिर और आसपास के क्षेत्र में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहती, जिससे असामाजिक तत्व आसानी से वारदात को अंजाम दे देते हैं।

पुलिस का दावा

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn