---Advertisement---

मानपुर गए परिवार के सूने घर पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी साफ

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

मानपुर गए परिवार के सूने घर पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी साफ

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अपराध क्रमांक 48/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 (A) BNS में मामला दर्ज किया गया है। फरियादी बालमुकुन्द गुप्ता पिता स्वर्गीय श्री रामसरोवर गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी पडवार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी के अनुसार वे परिवार सहित एक विवाहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मानपुर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए अलमारी और संदूक खंगाल दिए और बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए।

चोरी गए सामान में डेढ़ तोला सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, माथे की एक सोने की बिंदिया, एक जोड़ी सोने के झुमके, दो जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं। इन जेवरातों की कुल कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा घर में रखी लगभग 1 लाख 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की नकदी भी चोरी हो गई। इस तरह कुल नुकसान करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, साथ ही संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि चोरों के सुराग मिल सकें।

इस मामले में अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि फरियादी के मानपुर जाने के दौरान यह घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस भी इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासा करने के प्रयास में जुटी हुई है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने...

Share & Earn