---Advertisement---

उद्यानिकी विभाग परिसर में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला शव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उद्यानिकी विभाग परिसर में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

सीधी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब उद्यानिकी विभाग परिसर में एक महिला का शव कटहल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।

स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव को देखा, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।

महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

सीधी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव

उद्यानिकी विभाग परिसर में मिली महिला की लाश

कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनी

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार
ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार

ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के...

Share & Earn