---Advertisement---

Umaria News: गजब की इंजीनियरिंग है भाई, हवा में बना दी गई पुल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

गजब की इंजीनियरिंग है भाई, हवा में बना दी गई पुल

तपस गुप्ता उमरिया (7999276090)

Umaria News: उमरिया जिले में अजब गजब घटनाएं लगातार हो रही हैं जहां एक अजब गजब घटनाएं फिर से दिखाई दी है जिसके बाद आप भी उसे देखकर हैरान हो जाएंगे। यह एक पुल का निर्माण कराया गया है लेकिन वह पुल हवा में लटक रही है। उसके नीचे का बेस ही गायब हो गया है उसके नीचे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है बल्कि साफ तौर पर देखा जा रहा है कि वह हवा में लटकी हुई है। हैरानी की बात तो यहां है कि वह अभी तक गिरी नहीं है, इस इंजीनियरिंग को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।

Umaria News: दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के पाली जानपत पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत करकटी का है, जहां लाखों की लागत से पुल का निर्माण कराया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां ग्राम बेली, जमुहाई सहित लगभग दर्जन गांव हैं । जिन गांवों को यह पुल जोड़ता है. यहीं से लोगों का आवागमन होता रहता है और लोग यहां अपनी फोर व्हीलर वाहन और टू व्हीलर वाहन सहित सभी प्रकार के साधनों के माध्यम से आवागमन करते हैं।

Umaria News: कभी भी यह हादसे का शिकार हो सकता है यह पुल कभी भी धराशाई हो जाएगा और लोग काल की गाल में समा जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार यहां बीते दिन जोरदार बारिश हुई थी इसकी वजह से पुल के नीचे की मिट्टी कट गई और बह गई। इसके बाद पुल के नीचे अब मिट्टी का नामो निशान नहीं है यह पुल अब हवा में लटकी हुई है, भगवान के भरोसे रहने वाली यह पुल कभी भी अब दुर्घटना का शिकार हो सकती है और लोगों को दुर्घटना में डाल सकती है।

ग्रामीण बताते हैं कि ऐसा भी नहीं है कि इस बात की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है सभी जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात की जानकारी है लेकिन फिर भी अधिकारी और कर्मचारी इसका मरम्मत कार्य नहीं करवा पा रहे हैं।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment