---Advertisement---

Umaria News: माता बिरासनी के दरबार से निकला भव्य जवारा जुलूस

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

Umaria News: माता बिरासनी के दरबार से निकला भव्य जवारा जुलूस

तपस गुप्ता उमरिया

Umaria News: उमरिया जिले की आध्यात्मिक नगरी के नाम से जानी जाने वाली पाली है जग माता बिरासिनी के दरबार बिरसिंहपुर पाली मे भव्य जवारा जुलूस निकाला गाया। इतना ही नहीं देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहाँ पहुंचे और माता बिरासिनी के दरबार मे अपनी हाजिरी लगाई है।

Umaria News: यह कोई आज की परंपरा नहीं है यह परंपरा सदियों पुरानी है जहां माता के दरबार से जवारे का जुलूस निकाला जाता है। माँ बिरासिनी के दरबार बिरसिंहपुर पाली मे शारदेय नवरात्रि की नवमी पर भव्य जवारा जुलूस निकाला गया जहां नौ दिनों तक मां जगतजननी की पूजा अर्चना की गई है। हर साल की भांति इस साल भी बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी धाम से सायं 4 बजे भव्य जवारा कलश निकाला गया है।

Umaria News: आपको बतादे की सर्वप्रथम मां काली की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई है। तत्पश्चात यह जवारा जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ सगरा तालाब पहुंचा। जहां विधि विधान से जवारा कलशों का विसर्जन किया गया है। इस बार जुलूस में कलश शामिल हुए है। जवारा कलश के पीछे बिरासिनी समिति द्वारा आयोजित नौ देवियों की झांकी, शिव नृत्य की झांकी साथ साथ चली शारदेय नवरात्र की अष्टमी के दिन मां बिरासनी धाम में माता बिरासिनी का स्वर्ण आभूषण से भव्य श्रृंगार किया गया।

Umaria News: इस दौरान बिरासिनी माता मंदिर में बोये गये जवारों का कलशों का विसर्जन काली नृत्य के साथ स्थानीय सगरा तालाब मेंं किया गया है। ऐसी मान्यता है की माता बिरासनी के दरबार में जो भक्त अपनी मन्नते मांगता है उसे मन्नत को माता बिरासिनी जरूर पूरी करती है इस कारण से माता बिरासिनी के दरबार में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं ।

Umaria News: इसके अलावा मां बिरासिनी सेवा समिति ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई है। जहां उन्होंने सभी स्कूलों से झांकियां मंगाई थी जो एक मुख्य आकर्षण का केंद्र भी रहे हैं। जहां माता के इस अनुपम रूप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं और इस प्रकार की झांकियां एक अलग ही तरह की शोभा बढ़ा रही थी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---

Leave a Comment