---Advertisement---

Mp news:मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव बने विक्रांत

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा विक्रांत सिंह परिहारको मध्यप्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

संवाददाता अविनय शुक्ला (7723041705)

Mp news:यह नियुक्ति छात्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए की गई है। विक्रांत ने अपने नए पद पर कार्यभारसं भालते ही छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। विक्रांत का छात्र जीवन भी सक्रियतापूर्ण रहा है। वे स्कूल में ही छात्र नेता के रूप में उभरे और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक मुद्दों पर आवाज उठाई। अपने सहपाठियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लडने के कारण उन्होंने बड़ी संख्या में छात्रों का समर्थन प्राप्त किया।

Mp news:इस अवसर परबधाई देने वालों में पूर्व मंत्री एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, कांग्रेस सेवादल मध्यप्रदेश के संयोजक अजीत सिंह चौहान, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, करुण सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, विनय सिंह परिहार, स्वराज सिंह गहरवार, सुधाकर सिंह बघेल, विपिन पटेल, बद्री यादव, जय पटेल, विनय तिवारी, अतुल तिवारी, विक्रम मौर्य, मयंक वर्मा, आदर्श सक्सेना, उदय पुरी, शुभम मिश्र, सूरज तिवारी, शुभम सिंह गहरवार और सैकड़ों कार्यकर्ताओंए सहयोगियों तथा परिवारजनों द्वारा बधाई दी गई। विक्रांत का कहना है कि वे छात्र कल्याण और शिक्षा सुधार के लिए लगातार प्रयास करेंगे। एनएसयूआई के अन्य नेताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया है और विक्रांत को शुभकामनाएं दी हैं। यह कदम एनएसयूआई के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलमाना जा रहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 28 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 1189 बूथों और 29 ट्रांजिट टीमों के माध्यम से होगा संचालन
28 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 1189 बूथों और 29 ट्रांजिट टीमों के माध्यम से होगा संचालन

संवाददाता अनिल शर्मा कलेक्टर ने दिए निर्देश-एक भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से...

Share & Earn