---Advertisement---

Viral video:स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कॉलेज में ‘मुर्गा पार्टी’, प्राचार्य की मौजूदगी में नियमों की धज्जियां

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Updated on:

---Advertisement---

Viral video : स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कॉलेज में ‘मुर्गा पार्टी’, प्राचार्य की मौजूदगी में नियमों की धज्जियां, सिहावल चौकी प्रभारी बोले– “मुझे तो जानकारी ही नहीं”

 

Viral video : सीधी जिले के शासकीय महाविद्यालय सिहावल (बमुरी) में स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देने की अपेक्षा थी, वहीं कॉलेज प्रशासन ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ‘मुर्गा पार्टी’ का आयोजन कर दिया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य डॉ. लाल बहादुर सिंह की मौजूदगी और इच्छा से आयोजित हुआ, जिसमें संजय पटेल, नवनीत गुप्ता और नरेंद्र देव विश्वकर्मा (बाबू) भी शामिल रहे।

Viral video : गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी शासकीय संस्था में नॉनवेज बनाने और परोसने की सख्त मनाही है। बावजूद इसके कॉलेज कैंपस में खुलेआम मुर्गा बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो गांव के ही युवक रिंकू चतुर्वेदी ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

रिंकू चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने वीडियो बनाने के बाद तुरंत इसकी सूचना चौकी सिहावल प्रभारी को दी, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही ने प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर कॉलेज जैसी जिम्मेदार संस्था में इस प्रकार का कृत्य बेहद शर्मनाक है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जब इस मामले में चौकी प्रभारी सिहावल अजीत पांडे से सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा, “मुझे इस घटना की जानकारी ही नहीं है। मैं चौकी में था लेकिन किसी ने मुझे नहीं बताया, तो मैं क्या कार्रवाई करूं?” यह बयान न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने में कोई हिचक नहीं रखते।

इस पूरे घटनाक्रम ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। सरकारी नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसा आयोजन न केवल सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी खिलवाड़ है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान: 08-09 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान 
Sidhi news:गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान: 08-09 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान 

संवाददाता अनिल शर्मा हटवा, पहाड़ी, अमिलिया, कोदौरा, लौआ, सुहौलिया व बहरी में जनसंवाद, जनसुनवाई...

Share & Earn