---Advertisement---

MP News: जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

MP News: जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

नगर पालिका परिषद बिजुरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

अनूपपुर दुर्गा शुक्ला 

MP News: बिजुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका को जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। यह सम्मान 30 जून को खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिया जाएगा। इस समारोह में जल संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 10 नगरीय निकायों के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।

MP News: बिजुरी नगर पालिका ने अभियान के तहत नगर के कुएं, बावड़ियों, तालाबों, नदी और नालों की सफाई के साथ-साथ पौधारोपण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे नगर में जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा मिला है। यह उपलब्धि अनूपपुर जिले और नगर पालिका बिजुरी के लिए गर्व का विषय है।

MP News: कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के नगर पालिका परिषद बिजुरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में जन सहभागिता के लिए नागरिकों क आभार भी ज्ञापित किया है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---

Leave a Comment