---Advertisement---

ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, शहडोल रेफर

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, शहडोल रेफर

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के पाली थाना क्षेत्र  एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान प्रफुल श्रीवास्तव पिता चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 बिरसिंहपुर पाली के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रफुल श्रीवास्तव किसी काम से उमरिया से पाली की ओर आ रहा था। इस दौरान बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में था। रेलवे ट्रैक पार करते समय उसका पैर फिसल गया और अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसका पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया।

पाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया है कि युवक को अत्यधिक खून बह जाने और पैर में गहरी चोट लगने के कारण बेहतर इलाज की आवश्यकता थी।

वहीं, रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn