---Advertisement---

तालाब से मिला नवजात का भ्रूण,जाँच में जुटी पुलिस 

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

तालाब से मिला नवजात का भ्रूण,जाँच में जुटी पुलिस 

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

उमरिया जिले के नौरोजबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उजान में श्मशान घाट के पास बने तालाब से नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक भ्रूण की उम्र करीब पाँच से छह माह बताई जा रही है।

सुबह तालाब के पास गए कुछ लोगों ने पानी में मच्छरदानी में लिपटा भ्रूण देखा। यह दृश्य देखकर वे दंग रह गए और तत्काल नौरोजबाद पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और भ्रूण को बाहर निकलवाया। प्राथमिक जाँच के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने इस घटना को इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया। उनका कहना है कि जिस कोख में बच्चे को जीवन की सुरक्षा मिलनी चाहिए, वहीं से उसे मौत के मुंह में धकेल दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश चल रही है कि भ्रूण किसका है और तालाब तक कैसे पहुँचा। पुलिस ने आश्वस्त किया कि दोषियों की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। लोग इसे समाज की संवेदनहीनता का ज्वलंत उदाहरण मान रहे हैं।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn