कुसमी पुलिस ने सायरन के साथ मौन होकर अमर शहीदों को किया याद।
अमिय श्रीवास्तव कुसमी।
30 जनवरी (शहीद दिवस) को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सम्मान में देश भर में सुबह ठीक 11:00 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाता है। 10:59 से 11:00 बजे तक सायरन/आर्मी गन बजने पर काम रोककर, खड़े होकर श्रद्धांजलि दी जाती है, और 11:02 बजे ‘ऑल क्लियर’ सायरन के साथ मौन समाप्त होता है। इसके उपलक्ष्य में कुसमी थाना प्रभारी नगर निरीक्षक अरूणा द्विवेदी अपने समस्त स्टाफ के साथ कुसमी मेन चौराहे में एकत्रित होकर अमर शहीदों को याद किया है।थाना प्रभारी की जानकारी देकर बताया इसका प्रमुख उद्देश्य
: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी 1948) पर राष्ट्रपिता और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।
सायरन/सिग्नल: सुबह 10:59 बजे से 11:00 बजे तक सायरन या आर्मी गन बजाकर मौन शुरू होने का संकेत दिया जाता है।
मौन अवधि: 11:00 बजे से 11:02 बजे तक 2 मिनट का मौन रखा गया है, इस दौरान सभी कार्य और हलचल रुका रहा ।
जिसका समापन: 11:02 बजे से 11:03 बजे के बीच ‘ऑल क्लियर’ सायरन के साथ मौन समाप्त किया गया है।
बताते चलें कुसमी जनपद के ग्राम रौहाल सहित अन्य पंचायतो एवं सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर यह प्रोटोकॉल अपनाया गया है, जहाँ लोग खड़े होकर शहीदों को याद किये हैं। 30जनवरी का यह दिन देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक सामूहिक अवसर है।
