Rewanews:मवेशी चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या, फुलहा गांव दहला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी निरुद्ध
Rewanews:मध्यप्रदेश के रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहा गांव में मवेशी चराने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हिंसा में बदल गया। इस घटना में 53 वर्षीय किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलहा गांव निवासी रावेंद्र प्रसाद तिवारी पिता चिंतामणि तिवारी (उम्र 53 वर्ष) का गांव के ही कुछ लोगों से मवेशी चराने को लेकर विवाद हो गया था। वही विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने रावेंद्र प्रसाद तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Rewanews:घटना की सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और मुख्य आरोपियों विनायक साकेत (उम्र 48 वर्ष) एवं राजकुमार साकेत (उम्र 47 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा घटना में शामिल एक अपचारी बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जहा इस घटना को लेकर एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक ने बताया कि मवेशी चराने के विवाद में यह हमला हुआ है, जिसमें घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, लोगो को उचित न्याय मिल सकेगा।
