---Advertisement---

तेज रफ्तार बनी काल, पुलिया के नीचे गिरी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार बनी काल, पुलिया के नीचे गिरी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में ताला–मानपुर स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। ग्राम धमोंखर के पास स्थित पुलिया के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

IMG 20260209 WA0116 News E 7 Live

ताला चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मनीष सिंह के रूप में हुई है। वह ग्राम जगुआ करेला, जिला कटनी का निवासी था और मानपुर में रहकर जियो कंपनी में कार्य करता था। बताया गया कि मनीष अपनी बाइक से नौरोजाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धमोंखर के पास पुलिया के समीप पहुंचा, बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई और इसके बाद सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी।

हादसे के समय मार्ग पर आवाजाही कम होने के कारण किसी को तुरंत घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ समय बाद राहगीरों की नजर पुलिया के नीचे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ताला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असमय मौत से गांव और कार्यस्थल दोनों जगह शोक व्याप्त है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि दुर्घटना में तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी अन्य तकनीकी कारण की भूमिका तो नहीं रही। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिया के आसपास पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय मजबूत करने और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn