---Advertisement---

अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पाली क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि यहां के होनहार छात्र अतुल विश्वकर्मा का चयन एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा में पीएचडी के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

अतुल विश्वकर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पाली से ही प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं की पढ़ाई सेंट जोसफ स्कूल पाली से पूरी की। इसके बाद 12वीं की परीक्षा ब्लूमिंग फ्लावर स्कूल पाली से उत्तीर्ण की। स्कूल स्तर से ही अतुल पढ़ाई में मेधावी रहे और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने पाली के बिरासिनी कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट (BA) की डिग्री हासिल की।

स्नातक के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर से एमए जियोग्राफी की पढ़ाई पूरी की। भूगोल विषय में उनकी गहरी रुचि और लगातार मेहनत का ही परिणाम है कि अब उनका चयन अवधेश प्रताप सिंह (APS) यूनिवर्सिटी रीवा में पीएचडी के लिए हुआ है।

अतुल की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन की खबर सामने आने के बाद परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अतुल विश्वकर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे पूरी लगन के साथ शोध कार्य करेंगे और अपने क्षेत्र व समाज का नाम रोशन करने की कोशिश करेंगे।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “सीधी में पेट्रोल पंपों पर अचानक पड़ा ‘सूखा’! शाम 5 बजे के बाद बंद हुई सप्लाई, सैकड़ों लोग बैरंग लौटे,युद्ध की अफवाह या रेट बढ़ने का खेल?”
“सीधी में पेट्रोल पंपों पर अचानक पड़ा ‘सूखा’! शाम 5 बजे के बाद बंद हुई सप्लाई, सैकड़ों लोग बैरंग लौटे,युद्ध की अफवाह या रेट बढ़ने का खेल?”

“सीधी में पेट्रोल पंपों पर अचानक पड़ा ‘सूखा’! शाम 5 बजे के बाद बंद...

Share & Earn