---Advertisement---

आवेदन, इलाज और सम्मान; उमरिया जनसुनवाई बनी आमजन का सहारा

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

आवेदन, इलाज और सम्मान; उमरिया जनसुनवाई बनी आमजन का सहारा

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में जनसुनवाई अब केवल शिकायत सुनने तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम लोगों की सुविधा और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनती नजर आ रही है। कलेक्टर राखी सहाय की नई पहल ने जनसुनवाई के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। दूर-दराज के गांवों से अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को अब न केवल प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है, बल्कि उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Screenshot 20260519 134512 News E 7 Live

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में इस बार एक अलग ही व्यवस्था देखने को मिली। कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण सबसे पहले स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र पर पहुंचे, जहां उनका ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

Screenshot 20260519 134515 News E 7 Live

इस संबंध में ज्वाइंट कलेक्टर अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर जनसुनवाई को अधिक मानवीय और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग अपनी शिकायत तो लेकर आते हैं, लेकिन आवेदन लिखकर नहीं ला पाते। ऐसे लोगों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदन लिखवाने की विशेष सुविधा शुरू की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने से वंचित न रहे।

Screenshot 20260519 134524 News E 7 Live

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने भी इस पहल की खुलकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि प्रशासन केवल औपचारिकता नहीं निभा रहा, बल्कि वास्तव में उनकी परेशानियों को समझने और समाधान देने का प्रयास कर रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से राहतभरी साबित हो रही है।

कलेक्टर राखी सहाय की यह पहल प्रशासनिक कार्यशैली में संवेदनशीलता और नवाचार का उदाहरण मानी जा रही है। जहां अक्सर सरकारी दफ्तरों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं उमरिया में जनसुनवाई का यह नया स्वरूप लोगों के बीच भरोसा पैदा कर रहा है। जिले में इस पहल की चर्चा अब गांव-गांव तक पहुंच रही है और लोग इसे आमजन के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बता रहे हैं।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रिश्वतखोरी में पकड़े गए डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने घायल मरीज को अस्पताल के बाहर निकाला
रिश्वतखोरी में पकड़े गए डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने घायल मरीज को अस्पताल के बाहर निकाला

रिश्वतखोरी में पकड़े गए डॉक्टर स्वतंत्र पटेल पर फिर गंभीर आरोप! सेमरिया अस्पताल में...

Share & Earn