---Advertisement---

अंकित मिश्रा के नेतृत्व में मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

अंकित मिश्रा के नेतृत्व में मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

उमरिया तपस गुप्ता(7999276090)

मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश में मंडी शुल्क 1.5 प्रतिशत किए जाने के निर्णय के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से इस निर्णय को किसानों, व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा आम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि मंडी शुल्क बढ़ने से कृषि उपज के व्यापार की लागत में वृद्धि होगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने पर असर पड़ेगा। साथ ही व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा और इसका प्रभाव उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा। कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने आशंका जताई कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक शुल्क होने से व्यापार का पलायन हो सकता है, जिससे प्रदेश के व्यापार और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ज्ञापन में सरकार से मंडी शुल्क 1.5 प्रतिशत किए जाने का निर्णय तत्काल वापस लेने, व्यापारिक संगठनों एवं किसान प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा कर नई नीति बनाने, किसानों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डालने वाली कृषि एवं व्यापार नीति लागू करने तथा भविष्य में किसी भी शुल्क वृद्धि से पहले सभी संबंधित पक्षों से विस्तृत विचार-विमर्श करने की मांग की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में व्यापारी संगठनों और किसानों के साथ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनआंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के जिलाध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल, जिला संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शारदा गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्यौहारी विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सचिव बिक्रम सिंह, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष साकिर खान, रामगोपाल दाहिया, प्रदीप नारायण तिवारी, शिवम सिंह सेंगर, ओम तिवारी, रामपाल चक्रवात, अमित जोगी, सुमित जोगी, शिव नायक, रजनीश तिवारी, जॉनी, शिवम कुमार परोहा, नवनीत कटौतिया, रवि प्रजापति, श्रेयांश तिवारी, इमरजीत राय, दीपक सिंह, रामलाल कोल, अजय सिंह सोमवंशी, एसोराम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा साथी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें फ्रांस की धरती पर गूंजा भारत के रणबांकुरों का सम्मान, नीउ शैपल स्मारक पर झुका भारत का मस्तक
फ्रांस की धरती पर गूंजा भारत के रणबांकुरों का सम्मान, नीउ शैपल स्मारक पर झुका भारत का मस्तक

फ्रांस की धरती पर गूंजा भारत के रणबांकुरों का सम्मान, नीउ शैपल स्मारक पर...

Share & Earn