---Advertisement---

बरगी क्रूज़ हादसे के मृतकों को पाली में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

बरगी क्रूज़ हादसे के मृतकों को पाली में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के बिरसिंहपुर पाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जबलपुर में हुए बरगी डैम क्रूज़ हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस जनों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां सभी ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा, जहां उपस्थित लोगों ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बरगी डैम में हुआ यह हादसा न केवल दुखद है बल्कि कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्षद संजीव खंडेलवाल, पार्षद ऊषा कोल, सियाबाई कोल, प्रमोद उपाध्याय, शिवकुमार दाहिया, जानकी मिश्रा, नारायण शर्मा, अमर बहादुर सिंह, कमल नारायण सिंह, रमेश सिंह सेंगर, दादूराम विश्वकर्मा, बबलू शर्मा, बलराम प्रजापति, लक्ष्मण कुशवाहा, विकास सोनी, शनु उपाध्याय, राम सिंह बघेल, उमेश यादव, विक्की शुक्ला, जावेद खान, लवलेश कर्ण, अंकित मिश्रा, शारदा पासी सहित अन्य कांग्रेस जन बड़ी संख्या में शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय
जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय

जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने...

Share & Earn