---Advertisement---

Gwalior kidnapping:जेठानी वा देवरानी को अग़वा कर गैगरेप का किया गया प्रयास

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Gwalior kidnapping: ग्वालियर में देवरानी और जेठानी को अगवा कर गैंगरेप की कोशिश की गई है। यहां सनसनीखेज वारदात मोहना थाना क्षेत्र में घटी है। दोनों महिलाएं मजदूरी करने आईं थीं। बदमाश उन्हें बाइक से गांव तक छोड़ने के बहाने ले गया। रास्ते में उसके दो साथी बाइक से मिल गए। तीनों ने सूनसान रास्ते में लाकर देवरानी, जेठानी को पीटा और दुष्कर्म का प्रयास किया।

दोनों महिलाए मदद के लिए चीखीं शोर सुनकर खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाया। तीनों बदमाशो को पुलिस ने दबोच कर गांव में उनका जुलूस निकाला। वही पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Gwalior kidnapping: दरअसल मोहना थाना क्षेत्र ग्राम सहसारी की रहने वाली देवरानी और जेठानी दोनों दोपहर के वक्त दौरार मोहना में धर्मवीर गुर्जर के यहां भूसा भरने आईं थीं। काम खत्म हो गया तो दोनों को गांव लौटना था। धर्मवीर उन्हें गांव तक छोड़ने निकला। लेकिन उसे भूसा भी तुलवाना था। इसलिए दोनों को गांव में विजय की दुकान पर बैठाकर चला गया। दोनों से बोल गया लौटकर उन्हें घर तक छोड़ेगा।

देवरानी, जेठानी ने रात 8 बजे तक धर्मवीर नहीं लौटा बल्कि बाइक से धर्मेन्द्र रावत आया बोला उसे धर्मवीर गुर्जर ने भेजा है। दोनों को गांव तक छोड़ देगा। इसलिए उसके साथ दोनों बाइक पर बैठ गईं। गांव से बाहर निकलने के बाद दो बाइक सवार भी उनके पीछे आ गए। दौरार और सहसारी के बीच नदी की रपट पर पहुंचकर सुनसान जगह धर्मेन्द्र ने बाइक रोकी।

Gwalior kidnapping: पीछे चल रहे बाइक सवार भी रुक गए। तीनों ने दोनों देवरानी, जेठानी को बाइक से खींचकर ले गए और दोनो के साथ तीनो ने गैंगरेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारा पीटा। बदमाशो से बचने के लिए वह चीखीं चिल्लाईं। नदी के पास खेतों में गांववाले मौजूद थे। शोर सुनकर लोग आ गए तो तीनों बदमाश भाग गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी। तभी पुलिस ने तीनो बदमाशों की घेराबंदी कर धर दबोच लिया। तीनों ने पुलिस को अपने नाम धर्मेंद्र रावत, मोहन सिंह और अशोक जाटव को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस तीनो बदमाशो को दौरार गांव ले गई।

यहां गांववालों के सामने उनका जुलूस निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, अपहरण और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े :-exit poll:मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को कितने मिलेंगे सीटे

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment