---Advertisement---

Nahar hadsa : कोरिगवा में हुए हादसे में केवल एक ही व्यक्ति था स्कॉर्पियो में सवार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

बाणसागर नहर में गिरी स्कार्पियो, एक शव बरामद,सीधी-रीवा गड्डी मार्ग में ब्रिज के समीप हुआ हादसा

मधू सिंह सीधी 

Nahar hadsa : सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत सीधी-रीवा गड्डी मार्ग में कल ब्रिज के समीप बाणसागर नहर में एक स्कार्पियो के गिरने से इसमें सवार सभी लोगों की जल समाधि बन गई। ऐसी अफवाह है उड़ती हुई दिखाई दी थी, जबकि सच्चाई यह थी कि उसने एक ही व्यक्ति था ऐसा मृतक के बेटे ने जानकारी दी है। वही घटना के बाद पुलिस ने तेजी के साथ सर्चिंग आपरेशन शुरू किया और डूबी स्कार्पियो को कुछ घंटे में बाहर निकालते हुये एक शव को बरामद किया है। स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे इसकी विवेचना में पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई थी।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. रवीन्द्र वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गये और (nahar hadsa)डूबी हुई स्कार्पियो को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर करीब 3 बजे रामपुर नैकिन की ओर से स्कार्पियो क्रमांक एमपी 17 सीए 7478 गड्डी मार्ग से रीवा की ओर जा रही थी। ब्रिज के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर वहां से प्रवाहित बाणसागर नहर में समा गई।

स्कार्पियो वाहन को नहर में गिरता देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने हल्ला.गुहार मचाया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी जो छुट्टी में होने के बावजूद भी अपने दल-बल को मौके पर रवाना किए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही नहर के पानी में डूबी स्कार्पियो को बाहर निकालने की कवायद शुरू की।

बड़े.बड़े रस्सों के सहारे स्कार्पियो वाहन को बांधा गया और क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल लिया गया। स्कार्पियो वाहन में एक मृत अधेड़ का शव मिलाए जिसकी पुष्टि रीवा जिले के ग्राम हरिहरपुर निवासी इन्द्रपाल सिंह के रूप में की गई है।

स्कार्पियो में कितने लोग थे सवार  

कल दोपहर करीब 3 बजे स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर (nahar hadsa) में जा गिरा। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान बाहर निकाली गई स्कार्पियो से एक शव पुलिस ने बरामद किया है। हादसे के दौरान स्कार्पियों में कितने लोग सवार थे इसकी जांच पड़ताल में पुलिस पूरी सक्रियता के साथ जुटी हुई है। लेकिन अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक ही व्यक्ति उसमें सवार था ऐसा परिजनों का मानना है।

अभी तक इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी। बाणसागर नहर में इस दौरान काफी तेजी से पानी का बहाव जारी है। पुलिस द्वारा हादसे के बाद नहर का पानी तत्काल बंद करा दिया गया है किन्तु पानी का बहाव थमने में अभी कई घंटे लगेंगे। इसी वजह से पुलिस यह जानकारी जुटाने में जुटी हुई है कि हादसे के दौरान स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे।

इनका कहना है

बाणसागर नहर में कल दोपहर करीब 3 बजे अनियंत्रित स्कार्पियो के गिर कर डूबने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और स्कार्पियों को बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही एक शव को भी बरामद किया गया है। स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

डॉ. रवीन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सीधी

इसे भी पढ़े :-Mp politics : कांग्रेस महिलाओं को देगी 8 हजार प्रति माह, जाने कैसे

हमारे यूट्यूब चैनल मे खबरों के देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment