---Advertisement---

साप्ताहिक बाजार में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

साप्ताहिक बाजार में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

उमरिया तपस गुप्ता 

जिले के बिरसिंहपुर पालीक्षेत्र में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पाली पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और सामूहिक शपथ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

अभियान की शुरुआत नगर में निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं और बच्चों ने हाथों में नशामुक्ति से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां और बैनर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशामुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य” जैसे नारों से पूरे नगर में जनजागरूकता का माहौल बना।

इसके बाद साप्ताहिक बाजार स्थित हरिहर दरबार के समीप नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। बाजार में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों, दुकानदारों और खरीदारों ने नाटक को रुचि के साथ देखा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशे की लत केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है तथा आर्थिक, सामाजिक और मानसिक समस्याओं को जन्म देती है।

नुक्कड़ नाटक के समापन पर थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इसके बाद सभी नागरिकों ने सामूहिक रूप से नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

अभियान में पाली नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव, थाना स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी के रजडिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सीधी के रजडिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार का कहर: सीधी के रजडिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों...

Share & Earn