---Advertisement---

शराब दुकान के सामने बाइक पर मिली युवक की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

शराब दुकान के सामने बाइक पर मिली युवक की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अंग्रेजी शराब दुकान के सामने अपनी बाइक पर बैठा मिला। काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चंदिया नगर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक युवक बाइक से पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने हेलमेट उतारकर बाइक पर टांग दिया और कुछ देर तक वहीं बैठा रहा। इसके बाद अचानक उसने बाइक की टंकी पर सिर रख लिया। आसपास मौजूद लोगों को पहले लगा कि वह आराम कर रहा है, लेकिन काफी समय बीतने और तेज बारिश शुरू होने के बाद भी जब युवक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो लोगों को संदेह हुआ।

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और चंदिया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जांच की। जांच के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान शिवकुमार बैगा (31 वर्ष) निवासी ग्राम झाला, थाना चंदिया के रूप में की। बताया जा रहा है कि उसका गांव घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की बाइक पर कुछ सामान भी बंधा हुआ था, जिसे बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढक दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

चंदिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गेरुआ चोले में कथावाचक निकला सैतान,अस्मत लूटने का युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी
गेरुआ चोले में कथावाचक निकला सैतान,अस्मत लूटने का युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गेरुआ चोले में कथावाचक निकला सैतान अस्मत लूटने का युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी...

Share & Earn