Weapon worship : विजयादशमी के दिन हुई थाने में शस्त्र पूजा, एसपी ने किया हर्ष फायर
उमरिया तपस गुप्ता
Weapon worship : विजयदशमी का और शस्त्रों का एक अलग और गहरा रहता है। जहां बीजेपी के त्यौहार के दिन एसपी के कार्यालय तथा थानों में पूजा का विशेष प्रोग्राम रखा गया। न केवल एसपी कार्यालय में शस्त्रों की पूजा हुई बल्कि हर्ष फायर भी किया गया शस्त्रों की पूजा करने के बाद भगवान से यह प्रार्थना की जाती है कि भगवान ना करें कि इन हथियारों को चलाने की जरूरत पड़े। लेकिन जब भी हथियार चलाने की जरूरत पड़े तो सिर्फ अपराधियों को अपराध से रोकने के लिए इसका इस्तेमाल करना पड़े ऐसी भगवान से पुलिसकर्मी प्रार्थना करते हैं।
Weapon worship : इसके बाद पुलिस लाइन में विजयदशमी पर्व को देखते हुए हथियारों की पूजा करते हैं जहां बंदूक और अन्य हथियारों की पूजा करते हुए साफ तौर पर पुलिसकर्मी देखे गए हैं।
दशहरा पर क्यों किया जाता है शस्त्र पूजन
Weapon worship : विजयदशमी यानी दशहरा पर शस्त्र पूजन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार, जब भगवान राम ने रावण का वध किया तो युद्ध पर जाने से पहले उन्हें शस्त्रों का पूजन किया था। एक अन्य मान्यता यह भी है कि जब मां दुर्गा से महिषासुर का वध किया था तो उनके शस्त्रों का पूजन सभी देवताओं ने मिलकर किया था। दशहरा पर शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पहले राजा महाराजा भी युद्ध पर जाने से पहले अपने शस्त्रों की पूजा किया करते थे।