एडिशनल एसपी भावना मरावी का WhatsApp हैक, पत्रकारों से मांगे पैसे

एडिशनल एसपी भावना मरावी का WhatsApp हैक, पत्रकारों से मांगे पैसे 

रीवा के एडिशनल एसपी भावना मरावी का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने उनके WhatsApp नंबर से पत्रकारों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की।

पत्रकारों को जब उनके नंबर से पैसे मांगने वाले मैसेज मिले तो उन्होंने इसकी जानकारी एडिशनल एसपी भावना मरावी को दी। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मोबाइल फोन हैक नहीं हुआ है, बल्कि WhatsApp अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई है।

मामले की जानकारी मिलते ही WhatsApp को अनइंस्टॉल कर दिया गया। साथ ही साइबर पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

साइबर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि WhatsApp अकाउंट किस तरह हैक हुआ और पत्रकारों को पैसे मांगने वाले मैसेज भेजने के पीछे कौन है,

Leave a Comment