तिरंगे के रंग में रंगा पाली, सरस्वती स्कूल से साईं मंदिर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में नगर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में सरस्वती स्कूल से साईं मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दिया।

कर्तव्य के साथ मानवता की मिसाल: आरक्षक रविंद्र सिंह ने बचाई व्यक्ति की जान, सीधी पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत करने का ऐलान

पुलिस की मानवीय पहल: समय रहते बचाई जिंदगी, समझाइश से खत्म कराया पारिवारिक विवाद

किसी ने नहीं लिया गोद, कहीं जर्जर भवन तो कहीं किराए के मकान में संचालित हो रहे केंद्र

आंगनबाड़ी केंद्रों की सबसे बड़ी समस्या उनके भवनों को लेकर सामने आ रही है। कई केंद्र दशकों पुराने और जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां नौनिहालों की सुरक्षा पर हर समय खतरा बना रहता है। वहीं अनेक केंद्र किराए के भवनों में संचालित किए जा रहे हैं,

जनसुनवाई में पहुंची जनता, कलेक्टर के सामने रख रही अपनी समस्याएं।

खंड स्तरीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन सिहावल विकासखंड में किया जा रहा है। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

शासन की योजनाओं का क्षेत्र में होगा बेहतर संचालन, हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा लाभ : एसडीएम सागर जैन

जिला कलेक्टर द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद सागर जैन को कुसमी अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है। पदभार संभालने के बाद एसडीएम ने क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी प्राथमिकता बताया है।

क्या सीधी में अब 70 रुपए लीटर बिकेगा दूध, दाम बढ़ने की है आहट

शहर में दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अब अतिरिक्त भार पड़ सकता है। दूध विक्रेताओं ने दूध की कीमत बढ़ाकर 70 रुपए प्रति लीटर करने की तैयारी शुरू कर दी है। विक्रेताओं का दावा है कि उन्होंने कलेक्टर विकास मिश्रा के सामने बढ़ती

बढ़ौरा, नीलकंठ-मौहार समेत शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सोमवार को जिलेभर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बढ़ौरा, चंदरेह, नीलकंठ-मौहार, देवघटा और गोपालदास मंदिर समेत जिले के प्रमुख शिवालयों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।

हर घर तिरंगा’ अभियान,सीधी पुलिस ने 400 आवासों में फहराया तिरंगा

सोमवार को रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे के नेतृत्व में पुलिस आवासीय कॉलोनी नौढ़िया, 84 क्वार्टर, न्यू अजाक कॉलोनी एवं पुलिस लाइन आवासीय परिसर में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 400 आवासों में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए गए।

तालाब में डूबने से युवक की मौत

खेत से घर लौटते समय महादेवन मंदिर के समीप तालाब में हाथ-पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से 28 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें अटकीं,69 पटवारियों के पास लगभग सवा दो सौ मामले लंबित

गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों के क्षेत्रों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं। शिकायतें दर्ज होने के बावजूद इनके निराकरण में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।