मड़वास में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशप्रेम के संदेश से गूंजा नगर
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13अगस्त को घर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मड़वास में हायर सेकेंडरी विद्यालय से थाना मड़वास तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।